त्वचा और कपड़े से होली का रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय
होली का रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय
होली के बारे में आप जानते ही हैं रंगो के बिना ये अधूरी है। होली पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलते हैं। इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। होली के बाद सबसे मुश्किल काम यही है कि रंगों को छुड़ाओ। इस परेशानी से बचने के लिए आपको ऐसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान ना हो। अगर कोई आपको जबरदस्ती ऐसे गहरे और जिद्दी रंग लगा भी दे, जिन्हें आप आम उपायों से नहीं छुटा पा रहे हैं, तो परेशान न हों। इन रंगों को भी कुछ आसान उपायों द्वारा आसानी से छुड़ाया जा सकता है।
होली खेलने से पहले क्या करें
आप अपने चेहरे पर वैसलीन, क्रीम या फिर कोई भी तेल अच्छे से लगा लें. ऐसा करने से होली के रंग आपकी त्वचा पर नहीं चढ़ेंगे और आप आसानी से इन रंगों से निजात पा लेंगे. वहीं अगर फिर भी आपकी त्वचा पर ये रंग चढ़ जाते हैं, तो आप नीचे बताए गए घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें साफ कर सकते हैं.
अधिक देर तक रंग ना लगाएं
यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा होली के बाद भी दमकती रहें तो आपको चाहिए कि आप त्वचा पर बहुत अधिक देर तक रंगों को ना लगने दें बल्कि बीच-बीच में रंगों को हटाते रहें।
बालों पर ना रहने दे रंग
होली पर बालों पर रंग ना लगे ऐसा आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन इसमें तनाव की कोई बात नहीं, आपको चाहिए कि आप बालों पर लगे हुए सूखे रंग तो बार-बार झाड़ते रहें। इसके बाद आप रूई या किसी मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे बालों से रंगों को हटाएं।
दही का इस्तेमाल करें
आपको चाहिए कि आप रंग हटाने के लिए त्वचा पर दही का इस्तेमाल करें। आपकी त्वचा पर जहां भी रंग लगा है उन हिस्सों पर दही से हल्के हाथों से मसाज करें। धीरे-धीरे आपका रंग हल्का पड़ने लगेगा और ध्यान रखें इस दौरान त्वचा को बहुत ज्यादा ना रगड़े।
बेसन और नींबू भी है जरूरी
यदि रंग बहुत गहरे हैं तो आप बेसन और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू और बेसन का लेप बनाना होगा आप इसमें दही भी मिला सकती हैं। लेप को रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और हल्के हाथों से रंग हटाएं।
सिरका-आंवले से धोएं बाल
यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल होली के रंगों से खराब ना हो तो आपको चाहिए कि आप रात को पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं। लेकिन इससे पहले आपको रात को ही बालों में तेल की मसाज करनी होगी और होली के बाद रंग छुड़ाने के दौरान शैंपू से सिर धोएं फिर आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धों लें आपके बाल पहले की तरह चमकदार हो जाएंगे।
मॉश्चराइजर भी है जरूरी
यदि आपकी त्वचा से रंग हल्का नहीं पड़ा है और जलन भी हो रही है तो साबुन इत्यादि का इस्तेमाल ना करें बल्कि आटे से त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें और इसके बाद पानी से धोकर त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम होगी और कोई जलन भी नहीं होगी। होली के रंग छुड़ाने के लिए कभी भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें। यदि रंग से किसी भी प्रकार की एलर्जी हो जाए, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
केले का फेस पैक (Banana Face Pack)
केले के फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा से रंग आसानी से साफ जाएगा और आपके चेहरे पर निखार भी आ जाएगा. आपको बस केले को अच्छे से मैश कर, उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाना होगा. उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और फेस पर ये पैक लगा लें. इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें. जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को गिला कर लें और कुछ देर तक इसे चेहरे पर अच्छे से रगड़ें (स्क्रब करें) और फिर इसे साफ कर दें.
होली से सम्बंधित आर्टिकल –
- मथुरा की लठमार होली, लठमार होली कहां की प्रसिद्ध है, लठमार होली कहां मनाई जाती है, लठमार होली कहां खेली जाती है, वृंदावन की लठमार होली
- बृज की होली, मथुरा की होली, मथुरा वृंदावन में होली, ब्रज की होली का आनंद, Brij Ki Holi, Mathura Ki Holi, Vrindavan Ki Holi
- होली का त्योहार क्यों मनाते हैं, होली क्यों मनाते हैं, Why We Celebrate Holi in Hindi, Why Do We Celebrate Holi in Hindi, Holi Kyu Manaya Jata Hai
- होली के उपाय, Holi Ke Upay, होली के टोटके और उपाय, Holi Ke Upay in Hindi, Holi Ke Din Kya Karna Chahiye, Holi Ke Din Kya Karna Chahie, Holi Upay
- होली की हार्दिक शुभकामनाएं, Holi Ki Hardik Shubhkamnaye, होली के शुभकामना संदेश, होली कोट्स इन हिंदी, होली पर सुविचार, हैप्पी होली कोट्स, हैप्पी होली सुविचार
- Holi Safety Tips in Hindi, Holi Ki Savdhaniya, होली पर सावधानियां, होली पर बरतें ये सावधानी, होली गाइडलाइन हिंदी, होली खेलने से पहले सावधानियां
- होली के कलर कैसे खरीदें, होली के कलर, होली के रंग, नेचुरल होली के कलर्स खरीदने के टिप्स, होली के ऑर्गेनिक कलर्स, Holi Ke Color Kaise Kharide, Holei Ke Color
- हर्बल होली, होली पर कैसे बनाएं प्राकृतिक रंग, नेचुरल कलर, होली कलर कैसे बनाते हैं, कलर्स बनाने की विधि, Holi Color Kaise Banate Hain, Holi Colour Banane Ki Vidhi
- होली का रंग कैसे छुड़ाएं, होली का रंग कैसे निकाले, होली का कलर कैसे निकाले, रंग छुड़ाने का आसान तरीका, Holi Ka Colour Kaise Hataye, Holi Ka Rang Kaise Nikale
- होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए ज़रूरी टिप्स, होली में ऐसे रखें त्वचा और बालों का ख्याल, होली के लिए प्री स्किन और हेयर केयर टिप्स, Holi Special Beauty Tips in Hindi
- होली के जिद्दी रंग छुड़ाने का आसान और घरेलू तरीके, होली का रंग कैसे निकाले, होली का रंग कैसे छूटेगा, Holi Ka Rang Kaise Nikale, कैसे कपड़े से होली रंग को हटाने के लिए
- होली पर ऐसे रखें त्वचा और बालों का ध्यान, होली पर त्वचा और बालों की कैसे करें देखभाल, Beauty Tips for Holi in Hindi, Holi Skin and Hair Care in Hindi
- होली पर स्किन और हेयर केयर, होली पर घरेलू नुस्खे, होली हेयर केयर टिप्स इन हिंदी, होली फेस केयर टिप्स, होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए अपनाएं ये 14 घरेलू नुस्खे
- होली स्किन केयर टिप्स, होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें स्किन केयर टिप्स, Skin Care Tips For Safe Holi in Hindi, Holi Tips in Hindi
- सपने में सोना देखना, Sapne Me Sona Dekhna, सपने में गोल्ड देखना, सपने में सोना देखना का अर्थ.