आज का राशिफल 7 मार्च 2025, 7 March 2025 Rashifal
7 March 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
शुक्रवार 7 मार्च 2025 का करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल (Horoscope for Friday, March 7, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
मेष राशिफल 7 मार्च 2025
Aries Horoscope 7 March 2025 – मेष राशि वालों के सामने आज कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे उनसे मुक्ति भी मिल जाएगी। घरेलू जिम्मेदारियां को भी अच्छे से पूरा करेंगे। आपके काम स्वत: ही आज बनते चले जाएंगे। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ/ वृष राशिफल 7 मार्च 2025
Taurus Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज आप सोच विचार कर हां करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे और आपको उसका पूरा फल मिलेगा। मित्रों के साथ आप सैर सपाटे पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उसके परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशिफल 7 मार्च 2025
Gemini Horoscope 7 March 2025 – सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपप्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।
कर्क राशिफल 7 मार्च 2025
Cancer Horoscope 7 March 2025 – कर्क राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम के चलते सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज आप धार्मिक कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। मित्रों का साथ आपको कई परेशानियों से राहत दिलाएगा। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शाम का समय घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।
सिंह राशिफल 7 मार्च 2025
Leo Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आलस्य को त्यागकर आगे बढ़े, तो आपके लिए कैसा रहेगा और भाई बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके किसी मित्र से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने घर में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कन्या राशिफल 7 मार्च 2025
Virgo Horoscope 7 March 2025 – आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं।
तुला राशिफल 7 मार्च 2025
Libra Horoscope 7 March 2025 – तुला राशि वाले आज सुबह से ही कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका धन भी आज अधिक खर्च होगा, जिससे आपको यश की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से आज पारिवारिक अशांति हो सकती है, इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। शाम के समय कुछ राहत मिली है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पुराने निवेशों द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी।
वृश्चिक राशिफल 7 मार्च 2025
Scorpio Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से संबंधित कोई काम में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिसे देखकर वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आप आज दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशिफल 7 मार्च 2025
Sagittarius Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविश्वास न दिखाएं कार्यों को थोड़ा ध्यान पूर्वक करें नहीं तो कार्य आपको दुबारा करना पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मकर राशिफल 7 मार्च 2025
Capricorn Horoscope 7 March 2025 – मकर राशि वालों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। सरकारी अधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। शाम के समय आपकी सेहत थोड़ी ढीली हो सकती है इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने जीवनसाथी के कार्यों से संतुष्ट नजर आएंगे और माता-पिता की सेवा का भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
कुंभ राशिफल 7 मार्च 2025
Aquarius Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को से लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने एक लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको समस्या होगी। आप कोई काम अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
मीन राशिफल 7 मार्च 2025
Pisces Horoscope 7 March 2025 – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा। आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है , जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे। आप छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। छोटी सी पार्टी भी होगी। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। लवमेट रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।