आज का राशिफल 6 मार्च 2025, 6 March 2025 Rashifal
6 March 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
गुरुवार 6 मार्च 2025 का करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल (Horoscope for Thursday, March 6, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
मेष राशिफल 6 मार्च 2025
Aries Horoscope 6 March 2025 – मेष राशि वालों का आज का दिन आपके व्यापार में नई तरक्की लाएगा और नौकरी पेशा जातकों को नए अधिकार भी मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्य पूरे होंगे। पिता के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक बिजनस में लाभ की संभावना बन रही है। आज कुछ शिक्षकों को सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शारीरिक कष्ट की आशंका है, लेकिन देर रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
वृषभ/ वृष राशिफल 6 मार्च 2025
Taurus Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से लाभ लेकर आएगा। बिजनेस में आप कुछ और सोर्स से धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में आज सहजता बनी रहेगी। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल 6 मार्च 2025
Gemini Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यपार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। राजनीतिक संपर्क से आपकी कोई समस्या हल हो जाएगी। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशिफल 6 मार्च 2025
Cancer Horoscope 6 March 2025 – कर्क राशि वालों को आज ऑफिस में अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा, कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और दायित्व बढ़ेंगे। हालांकि मित्रों की तरफ से आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी अधिक रहेगा। शत्रु अपने षड्यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे संबंध बनाना चाहेंगे, जिससे आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम को आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
सिंह राशिफल 6 मार्च 2025
Leo Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और परिवार में आप अनुशासन बनाए रखें, नहीं तो लोग गलत राह पकड़ सकते हैं और किसी कानूनी मामले में आज आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी से कोई वादा या वचन कर सकते हैं और नए कार्यों को आप बढ़ावा देंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकता है।
कन्या राशिफल 6 मार्च 2025
Virgo Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपको बिजनेस सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर आपको प्रोत्साहित करेंगे। अगर आप नया वाहन खरिदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी | जिससे आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आपके सामने कुछ परेशानियाँ आएँगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे।
तुला राशिफल 6 मार्च 2025
Libra Horoscope 6 March 2025 – तुला राशि वालों के लिए आज लाभ के आसार बन रहे हैं और समाज में उनके काम की सराहना होगी। यदि आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका अंत होगा जिससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक दिशा में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। सायंकाल के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा चोट लगने का भय है। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 6 मार्च 2025
Scorpio Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन के साथ मिलकर काम करने से आपका कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी को तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।
धनु राशिफल 6 मार्च 2025
Sagittarius Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं से रिलेटेड चीजों की खरीदारी करेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी जॉब की तलाश में हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।
मकर राशिफल 6 मार्च 2025
Capricorn Horoscope 6 March 2025 – मकर राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज कोई सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से काम लें। आज आपको अपने पूर्वजों से धन प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशिफल 6 मार्च 2025
Aquarius Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर किसी निर्णय को लेने के लिए रहेगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने घर पर किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह लड़ाई झगड़ा हो सकता है। किसी जोखिम भरे काम में आज हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का आज लाभ उठाएंगे।
मीन राशिफल 6 मार्च 2025
Pisces Horoscope 6 March 2025 – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होग। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेंगी। आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बना रहेगा, इससे मन में शांति रहेगी तथा पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।