आज का राशिफल 5 मार्च 2025, 5 March 2025 Rashifal
5 March 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
बुधवार 5 मार्च 2025 का करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल (Horoscope for Wednesday, March 5, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
मेष राशिफल 5 मार्च 2025
Aries Horoscope 5 March 2025 – मेष राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज घरवालों और मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज के दिन किसी भी तरह के जोखिम वाले कार्य करने से बचें और वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समझने का अच्छा समय है। माता-पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। होले के मौके पर पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
वृषभ/ वृष राशिफल 5 मार्च 2025
Taurus Horoscope 5 March 2025 – आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आधुनिक विषयों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने नौकरी में ट्रांसफर मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में आपको समझ आएगा कि यह आपके लिए सही है और एक नई सोच से आप आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको घूमने फिरने के द्वारा ना कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशिफल 5 मार्च 2025
Gemini Horoscope 5 March 2025 – आज आपको रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल 5 मार्च 2025
Cancer Horoscope 5 March 2025 – कर्क राशि वाले आज के दिन प्रसन्न रहेंगे और पूरे परिवार के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाइयों की मदद से अच्छा लाभ होगा और साथ मिलकर किसी विशेष निवेश को लेकर चर्चा भी करेंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा की दिशा में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज के दिन किसी भी वाद-विवाद से उचित दूरी बनाकर रखें। शाम का समय किसी देवी-देवता के दर्शन में बीतेगा।
सिंह राशिफल 5 मार्च 2025
Leo Horoscope 5 March 2025 – आज के दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें और आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो तो उसमें बहुत ही सोच विचारकर और आपके अपने करीबियों से नजदीक या बढ़ेंगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज किसी नये व्यक्ति की मुलाकात से सुलझ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं मे पूरी रुचि दिखाएंगे।
कन्या राशिफल 5 मार्च 2025
Virgo Horoscope 5 March 2025 – आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरुरत का सामान लेने मार्किट जायेंगे।
तुला राशिफल 5 मार्च 2025
Libra Horoscope 5 March 2025 – तुला राशि वालों के लिए आज के दिन किसी अजनबी से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। पूरे परिवार और प्रियजनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति लड़खड़ा सकती है। लव लाइफ में आज कुछ तनाव रह सकता है। यदि संतान से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा।
वृश्चिक राशिफल 5 मार्च 2025
Scorpio Horoscope 5 March 2025 – आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने मित्रों को काफी समय देंगे और एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपके मन में प्रसन्नता होगी। आपको महत्वपूर्ण कामों में शीघ्रता दिखानी होगी। यदि आप किसी नये वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसमें आपके परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
धनु राशिफल 5 मार्च 2025
Sagittarius Horoscope 5 March 2025 – आज ऑफिस के आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी।
मकर राशिफल 5 मार्च 2025
Capricorn Horoscope 5 March 2025 – मकर राशि वाले आज परिजनों के साथ खुशनुमा दिन व्यतीत करेंगे। आपके पारिवारिक दायित्व आज पूरे होंगे, लेकिन कार्यों की संख्या भी बढ़ेगी। आज मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी भी परास्त होंगे। किसी व्यावसायिक योजना को आज बल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जो आज कार्य कर रहे हैं उनको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शाम का समय अकेले रहना पसंद करेंगे।
कुंभ राशिफल 5 मार्च 2025
Aquarius Horoscope 5 March 2025 – आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को नहीं करना है और कोई निर्णय लेने से पहले कई बार सोचें तो बाद में आप उसके लिए पछतावा होगा। किसी सरकारी मामले में आप सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी की बातों में ना आए, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। संतान के व्यवहार को लेकर आज आप सतर्क रहे, नहीं तो आप किसी गलत राह पर चल सकते हैं।
मीन राशिफल 5 मार्च 2025
Pisces Horoscope 5 March 2025 – आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे | आज आपके लम्बें समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।