20 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2024
20 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
रविवार 20 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Sunday, October 20, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 20 October 2024
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज इस राशि के लोग किसी की बात को अपने दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलना होगा।। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। साथ ही आज बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।
Taurus Horoscope 20 October 2024
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
Gemini Horoscope 20 October 2024
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।
Cancer Horoscope 20 October 2024
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण पैदा होगा। अपने हुनर और समझदारी से आप कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं। साथ ही आज आपको अपने कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।
Leo Horoscope 20 October 2024
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करना होगा व उसके नीति व नियम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी वह किसी परीक्षा को दे पाएंगे। आप कार्य क्षेत्र में कुछ बयानों के कारण असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में किसी बदलाव के कारण आप परेशान रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगो के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
Virgo Horoscope 20 October 2024
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जायेंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।
Libra Horoscope 20 October 2024
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों को आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।
Scorpio Horoscope 20 October 2024
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत लोग आज व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे यदि किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।
Sagittarius Horoscope 20 October 2024
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए ख़ास है। आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्य से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी।
Capricorn Horoscope 20 October 2024
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के लोगों के आज ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं। इतना ही नहीं आज जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको सलाह है कि अपने खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय काफी महत्व रखेगी।
Aquarius Horoscope 20 October 2024
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के कार्य में व्यस्त रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो वह लोगो के सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी डील को फाइनल करनी से पहले उसके नियम व पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आपको अपने मित्र से बातचीत करनी होगी।
Pisces Horoscope 20 October 2024
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज आप कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल में काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा।