29 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2024
29 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Tuesday, October 29, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 29 October 2024
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तनावपूर्ण दिनचर्या से आराम करने के लिए कुछ समय निकालें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक गतिविधियों वाले लोगों से मिलना आपके लिए मददगार होगा। बहुत सावधानी बरतने के बावजूद कुछ गलतियां हो सकती हैं। कुछ सलाह लेना बेहतर होगा। शेयर, सट्टा जैसी चीजों से दूर रहें। घर के बड़े-बुजुर्गों की किसी बात को नजरअंदाज न करें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यापार में आपको कुछ उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
Taurus Horoscope 29 October 2024
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को निसंकोच करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका किसी सरकारी योजना में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको किसी धन संबंधित समस्या में लेनदेन करने से पहले अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें,नहीं तो आप किसी गलत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।
Gemini Horoscope 29 October 2024
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा,जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आपके किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे अधिक लाभ मिलेगा। शुभ काम की आज शुरुआत करेंगे। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों कों अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है, जिससे वह जल्दी ही सफल होंगे।
Cancer Horoscope 29 October 2024
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आप घर के नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी कार्यों में सफलता से मन को शांति मिलेगी। आप अपने दृढ़ संकल्प के साथ सबसे कठिन कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। कभी-कभी जब समस्याएं आती हैं तो आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, आज भी ग्रहों की स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इसलिए खुद पर विश्वास रखें। छात्रों को बेकार की गतिविधियों के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको लाभप्रद ऑर्डर मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।
Leo Horoscope 29 October 2024
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज घर परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका आज कुछ टैलेंट लोगों के सामने आएगा और यदि आप अपने घर को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं,तो वह इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। कला व कौशल से जुड़े लोगों के किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको आज कोई नए वाहन की प्राप्ति प्राप्ति हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
Virgo Horoscope 29 October 2024
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बहुत ही खुशियों से भरा होगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी नयी जगह पर आज घूमने जायेंगे जिस से नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी मददगार की आज आप मदद करेंगे, जिस से आपको आशीर्वाद मिलेगा। घरवालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हांथों से होगी।
Libra Horoscope 29 October 2024
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगी। ध्यान रखें कि क्षमता से अधिक काम करने से आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी करना चाहिए। पड़ोसी के साथ घनिष्ठ संबंध जैसा माहौल बन रहा है। यदि सरकारी मामलों को लेकर विभागीय जांच चल रही है तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है।
Scorpio Horoscope 29 October 2024
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे,तो उसके लिए आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है और आपको कुछ लोगों का साथ मिलने से आप किसी संपत्ति से संबंधित विवाद को भी आसानी से सुलझा पाएंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी करीबी के साथ कोई समस्या आ सकती है,जिसमें आपको उनको धन देकर मदद करनी होगी। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है,जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा।
Sagittarius Horoscope 29 October 2024
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाएगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।
Capricorn Horoscope 29 October 2024
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन सपनों को साकार करने का है। छात्रों और युवाओं को अपनी भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। मेहनत करें इस समय ग्रहों की स्थिति कई अवसर प्रदान करेगी। इसका भरपूर उपयोग करें। अपनी दिनचर्या में आलस्य और लापरवाही को न आने दें। अन्यथा यह आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है। वाणी का लहजा नरम रखें। किसी करीबी की सलाह को नजरअंदाज न करें, उनकी सलाह फायदेमंद रहेगी। व्यापार से जुड़ा कोई नया समझौता होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल रहेगा। सर्दी के कारण गले में खराश और खांसी हो सकती है।
Aquarius Horoscope 29 October 2024
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आज आप अपने दैनिक सुख सुविधाओं की चीजों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति से गलत बोलने से बचना होगा। जो युवा अपने करियर को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं,तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा,तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे। आज आपको अपने मामलों में किसी दूसरे की दखलअंदाजी करना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
Pisces Horoscope 29 October 2024
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा। आप एक नयी दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अन्न-धन में बढ़ोत्तरी होगी। आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी। नयी दिशा में काम करेंगे जिससे आपकी शोहरत को बढ़ावा मिलेगा। घर पर तुलसी का पेड़ लगायें और पूजा पाठ में मन न लगायें। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी।