21 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 21 फरवरी 2025, सभी राशियों का आज का करियर, प्रेम और पारिवारिक भविष्यफल जानें कैसा रहेगा आपका दिन

21 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 21 फरवरी 2025

21 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शुक्रवार 21 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Friday, February 21, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 21 February 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहेगा। दरअसल, आज इस राशि के छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। आज आपकी पढ़ाई लिखाई में कम ही रुचि रहेगी। अपने सेहत का ख्याल रखें। हो सके तो आप अपने खाने पीने में कुछ बदलाव करें हल्का आहार ग्रहण करें। दफ्तर में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपके खर्चे भी अधिक रहने वाले हैं। लेकिन आपको अपनी बचत को ध्यान में रखकर ही धन खर्च करना होगा वरना महीने के अंत में परेशानियां आएंगी। आज युवा सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय साझा करें क्योंकि उन्हें आपके सहयोग की बहुत आवश्यकता है।

Taurus Horoscope 21 February 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता होगी।

Gemini Horoscope 21 February 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे ।कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। सामाजिक मेल- जोल के मौके मिल सकते हैं। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

Cancer Horoscope 21 February 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोगों मन में आज किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। आज पुरानी बातें याद करके आप मन गुदगुदाएगा। आपको अपने कार्यकाल के दौरान अपने सहकर्मियों से तालमेल बिठाना होगा, तभी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल पाएगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी पुराने या परिचित मित्र से आपका संपर्क हो सकता है। महिला मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपका भाग्य भी आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।

Leo Horoscope 21 February 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

Virgo Horoscope 21 February 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे ।इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं,उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं ।अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। मंदिर में इलायची दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

Libra Horoscope 21 February 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं का समाधान दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। आज आपको अपनी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है आपकी कोई खास चीज खो सकती है। यदि आपकी कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यापार में लाभ होगा।

Scorpio Horoscope 21 February 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

Sagittarius Horoscope 21 February 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद लेंगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Capricorn Horoscope 21 February 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के वरिष्ठ सदस्यों को आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। जिस वजह से आप थोड़ा भ्रमित भी रहेंगे। दिन की शुरुआत में आपके किसी के साथ छोटे मोटे झगड़े भी हो सकते हैं। लेकिन आपकी अच्छी सोच से वे जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, इसलिए उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज के दिन आपके बढ़ते हुए खर्चे काबू में होते हुए नजर आएंगे और अगर आप अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो आज आप फायदे में रहेंगे।

Aquarius Horoscope 21 February 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

Pisces Horoscope 21 February 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से जुड़ी हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं।