20 January 2025 Rashifal, आज का राशिफल 20 जनवरी 2025, सभी राशियों का आज का करियर, प्रेम और पारिवारिक भविष्यफल जानें कैसा रहेगा आपका दिन

20 January 2025 Rashifal, आज का राशिफल 20 जनवरी 2025

20 January 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

सोमवार 20 जनवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Monday, January 20, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 20 January 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज मेष राशि के सितारे कहते हैं कि आपकी बोलचाल की कला कमाल की रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि एक भले इंसान के रूप में बनी रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय में आपको आज व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय उत्साह से भरा रहेगा, इसके बाद किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Taurus Horoscope 20 January 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की मदद मिलेगी जिससे आपका बिगड़ता काम पूरा हो जायेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। ज़िद करने से बचें अन्यथा कुछ काम बिगड़ सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन ठीक है, और दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी जरूरी यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

Gemini Horoscope 20 January 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।

Cancer Horoscope 20 January 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह आप सुस्ती और आलस महसूस करेंगे। आज का दिन आपका खर्चीला भी रहेगा आपको अपने बजट का ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले कार्यों से बचें और वाणी को संयमित रखें।

Leo Horoscope 20 January 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए ढेरों अवसर ला सकता है। आपके पास कई कार्य होंगे जिनमे से आपको किसी काम की शुरुआत करनी होगी और उसे अंतिम रूप देना होगा। आपको कड़ी मेहनत का परिणाम मिल सकता है जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आप किसी नए दोस्त से मिलेंगे जो आपके जीवन में कुछ नया बदलाव करेंगे। आपके घर पर आपके रिश्ते को लेकर बात होगी। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।

Virgo Horoscope 20 January 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, लेकिन बिजनेस में मंदी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो किस व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Libra Horoscope 20 January 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, आपको सामाजिक या अन्य काम से यात्रा करनी पड़ेगी और इसके कारण आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वासन ही मिलेगा। पैसों से जुड़े पुराने मामले आज ज्यादा उलझ सकते हैं। पारिवारिक माहौल आज अस्त-व्यस्त रहेगा, परिवार के सदस्यों में एकता होने पर भी मतभेद के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। शाम का समय आपका मधुर और रोमांटिक बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

Scorpio Horoscope 20 January 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन ख़ास होने वाला है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। प्यार का इजहार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपका साहसिक कार्य बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। आपकी राजनीतिक स्थिति में प्रतिष्ठा बनेगी। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। बातचीत का थोड़ा ख्याल आपको बहुत बड़ी परेशानी से निकाल सकता है।

Sagittarius Horoscope 20 January 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की परीक्षा में की गई मेहनत सफल होगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भाई बंधुओं से अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यदि आप बिजनेस मे मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं। आप अपने काम मे किसी को साझीदार बनाने से बचें। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

Capricorn Horoscope 20 January 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखकर काम करना होगा अगर मनमर्जी चलाने की कोशिश करेंगे तो आपको परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना होगा। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए लाभप्रद लेकिन उलझन भरा रहेगा। किसी सहयोगी और कर्मचारी की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। खासतौर पर जो लोग अकाउंट और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुडे हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। लेकिन वाहन और सेहत पर व्यय हो सकता है।

Aquarius Horoscope 20 January 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए नयी खुशियाँ लेकर आया है। आपसे मिलने कुछ लोग आ सकते हैं जो आपको जिंदगी के नए तजुर्बों से वाकिफ कराएंगे। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। भविष्य की चिंता आपकी भाग दौड़ करा सकती है जिससे आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों का कोई परिणाम आ सकता हैय़। आपका दिन व्यस्त के बावजूद सुकून देगा।

Pisces Horoscope 20 January 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपके खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उससे बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संतान की संगति की और आपको आज विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। दान धर्म के कार्य के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी।