Dhanteras

धनतेरस के दिन क्या खरीदा जाता है, धनतेरस के दिन क्या न खरीदें, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं, Dhanteras Ke Din Kya Kharida Jata Hai, Dhanteras Ke Din Kya Na Khariden, धनतेरस पूजा, Dhanteras Puja

धनतेरस के दिन क्या खरीदा जाता है, धनतेरस के दिन क्या न खरीदें, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं, Dhanteras Ke Din Kya Kharida Jata Hai, Dhanteras Ke Din Kya Na Khariden, धनतेरस पूजा, Dhanteras Puja

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं
दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद लेकर प्रकट होने की वजह से भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. अब ऐसे में लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर किस सामान की खरीदारी की जाए और इस दिन क्या न खरीदें। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए और किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए…

बर्तन की खरीदारी
धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बर्तन की खरीदारी करते समय पीतल धातु से बना बर्तन जरुर खरीदें। बर्तन खरीदने के पीछे मान्यता है कि जब भगवान धनवंतरि प्रकट हुए तो वह एक पात्र में अमृत लेकर आए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी की जाती है।
चांदी की खरीदारी
धनतेरस के दिन चांदी धातु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप चांदी के बर्तन या सिक्के खरीद सकते हैं। चांदी चंद्रमा की धातु है। धनतेरस के दिन चांदी की खरीदारी करने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है।
कौड़ियां
समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ी भी आई थी। कमल की फुल की तरह ही कौड़ी भी लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है। धनतेरस के दिन आप कौड़ीयां खरीदकर दिवाली के दिन इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें। मान्यता है कि तिजोरी में कौड़ियां रखने से धन की हानि नहीं होती है।

धनिया की खरीदारी
धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। दनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीदकर दिवाली वाले दिन उसे उगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भी धन का नुकसान नहीं होता है।
दिवाली पूजन समाग्री
धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खील-बताशे और मिट्टी के दिए धनतेरस के दिन ही खरीद लेना चाहिए।

धनतेरस पर क्या न खरीदें

  1. धनतेरस के दिन धारदार एवं नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची नहीं खरीदना चाहिए.
  2. धनतेरस पर तेल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है.
  3. आपको धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन या उससे बनी कोई भी वस्तु अपने घर पर नहीं लानी चाहिए.
  4. इस दिन कांच का सामान भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.
  5. धनतेरस पर गाड़ी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन आपको कभी भी गाड़ी राहु काल में नहीं खरीदनी चाहिए.
  6. इस दिन काले रंग की वस्तुएं भी खरीदना अशुभ माना जाता है. इसलिए आपको धनतेरस पर काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए.
  7. इस दिन आपको शराब या अन्य कोई ऐसी तामसिक चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए. क्योंकि धनतेरस पर यह सभी चीजें खरीदना निषेध माना जाता है.
  8. धनतेरस आप लौहे के बर्तन, छाता या जूते आदि भी बिल्कुल भी न खरीदें. क्योंकि इन सभी वस्तुओं का संबंध शनि देव से माना गया है.
  9. यदि आप किसी को कोई उपहार देना चाहते हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही उसे वह उपहार भिजवा दें. धनतेरस के दिन सिर्फ अपने लिए ही चीजें खरीदें.

धनतेरस के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के बाद घर लाते समय उसे खाली न लाएं और उसमें कुछ मीठा जरूर डालें. अगर बर्तन छोटा हो या गहरा न हो तो उसके साथ मीठा लेकर आएं।
इस दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या खरीदा जाता है, धनतेरस के दिन क्या न खरीदें, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं, Dhanteras Ke Din Kya Kharida Jata Hai, Dhanteras Ke Din Kya Na Khariden, धनतेरस पूजा, Dhanteras Puja

ये भी पढ़े –

  1. 16 सोमवार व्रत विधि, 16 Somvar Vrat Vidhi In Hindi, 16 सोमवार व्रत कब से शुरू करें, सोलह सोमवार व्रत.
  2. नींद आने का मंत्र, Neend Aane Ka Mantr, जल्दी नींद आने का मंत्र, Jaldi Neend Aane Ka Mantra.
  3. बुध अष्टमी का व्रत कैसे करें, बुध अष्टमी व्रत पूजा विधि, बुधाष्टमी व्रत कथा, बुधाष्टमी पूजा मंत्र, बुधाष्टमी व्रत.
  4. बच्चों के नये नाम की लिस्ट, बेबी नाम लिस्ट, बच्चों के नाम की लिस्ट, हिंदी नाम लिस्ट, बच्चों के प्रभावशाली नाम.
  5. सामवेद क्या है, सामवेद में कितने मंत्र है, सामवेद संहिता, सामवेद पाठ, सामवेद का महत्व.
  6. शुक्ल पक्ष का अर्थ, कृष्ण पक्ष का अर्थ, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष किसे कहते हैं, एक महीने में कितने पक्ष होते हैं?.
  7. सोमवार व्रत कैसे करें, सोमवार व्रत पूजन विधि नियम कथा आरती, प्रति सोमवार व्रत विधि, सोमवार व्रत.
  8. Hanuman Ji Ke 12 Naam, हनुमान जी के 12 नाम, श्री हनुमान जी के 12 नाम, हनुमान जी के 12 नाम का मंत्र.
  9. न्यूरोबियान फोर्ट टेबलेट किस काम आती है, न्यूरोबिन Forte, Neurobion Forte Tablet Uses in Hindi, Neurobion Forte.
  10. मां गौरी चालीसा, Maa Gauri Chalisa, मां गौरी चालीसा का लाभ, Mata Gauri Chalisa Ka Laabh.