उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है, UP Ki Rajdhani

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज ( अल्लाहाबाद ) है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है जिसमें 18 मंडल है। उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर लखनऊ है।

सन 1902 में ब्रिटिश ने नार्थ वेस्ट प्रोविन्स का नाम बदल कर यूनाइटिड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। सामान्य बोलचाल की भाषा में इसे यूनाइटेड प्रोविन्स या यूपी कहा गया। और सन 1920 में ही प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से बदल कर लखनऊ कर दिया गया। प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ स्थापित की गयी। स्वतन्त्रता के बाद 12 जनवरी सन 1950 में इस क्षेत्र का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रख दिया गया और लखनऊ इसकी राजधानी बना।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ कब राजधानी बनी?

साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूनाइटेड प्रोविन्स या यूपी कहा गया। सन 1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से बदल कर लखनऊ कर दिया गया।

UP का पुराना नाम क्या था?

ब्रिटिश काल में उत्तर प्रदेश का पुराना नाम यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ़ आगरा एंड अवध था. साल 1935 में इसका नाम छोटा करके यूनाइटेड प्रोविंस कर दिया गया. आज़ादी के बाद, साल 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया. उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा 24 जनवरी 1950 को मिला और राजधानी लखनऊ बनी।

लखनऊ का दूसरा नाम क्या है?

परम्पराओं के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के कर्तव्यनिष्ठ और स्नेही भाई लक्ष्मण के सम्मान में इस शहर का नाम लखनपुरी रखा गया था, और अंततः इसका वर्तमान नाम लखनऊ हो गया।

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजधानी क्या है?

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश  भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है।