भारत की जनसंख्या कितनी है 2025

भारत की कुल जनसंख्या 2025 (Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai) में लगभग 1.44 अरब ( १४४ करोड़ )होने का अनुमान है, कुछ स्रोतों के अनुसार बताया गया है. हालांकि, अन्य स्रोतों के अनुसार, 2025 में भारत की जनसंख्या लगभग 146 करोड़ (1.46 अरब) होने की संभावना है। यह वृद्धि दर 0.7% से 0.9% के बीच है, जो हाल के वर्षों में धीमी हुई है। ये आंकड़े सिर्फ जनसंख्या वृद्धि दर के अनुसार है। भारत सरकार के अनुसार भारत की अगली जनगणना साल 2025 में शुरू होकर 2026 में खत्म होगी. जनगणना से जुड़े सारे आंकड़े साल 2026 में प्रकाशित होंगे.
भारत की जनगणना २०११ में हुई थी उसके बाद २०२१ में Covid के वजह से जनगणना नहीं हो सकी। 1 मार्च 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1210193422 थी (623,700,000 पुरुषों और महिलाओं 586400000)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. – जनसंख्या वृद्धि दर: 2025 में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.9% होने की संभावना है।
  2. – विश्व जनसंख्या में योगदान: भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 18% है।
  3. – भविष्य की संभावनाएं: 2050 तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.64 अरब तक पहुंचने की संभावना है।

भारत की जनसंख्या वृद्धि दर

भारत के जनसंख्या की वृद्धि दर 0.7% से 0.9% प्रति वर्ष के बीच है, जो हाल के वर्षों में कुछ धीमी हुई है।यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जनसंख्या अनुमानों में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है, और चीन को पीछे छोड़ चूका है।