असम राज्य

असम राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी। असम भारत के उत्तर पूर्वी में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। असम राज्य का क्षेत्रफल 78,466 वर्ग कि॰मी॰ है। भूटान तथा बांग्लादेश के सीमा के कुछ भागो से असम से जुड़ी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम, मेघालय तथा त्रिपुरा एवं पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है।

असम की राजधानी क्या है और कहां है?

दिसपुर (Dispur) भारत के असम राज्य के कामरूप महानगर ज़िले में स्थित एक शहर है, जो असम राज्य की राजधानी भी है। यह गुवाहाटी का एक उपनगर है। गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है। हम कह सकते है की असम की राजधानी दिसपुर, गुवाहाटी शहर के भीतर स्थित है। दिसपुर को 1973 में असम के नए प्रशासनिक केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। यह क्षेत्र न केवल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी प्रसिद्ध है। दिसपुर के आसपास हरे-भरे पहाड़ और नदियाँ हैं, जो इसे एक आकर्षक स्थल बनाते हैं। खास बात ये है की दिसपुर को सन १९७३ मे राज्य की राजधानी का दर्जा मिला क्योंकि इससे पहले राज्य की राजधानी शिलाँग थी लेकिन मेघालय के गठन के पश्चात शिलौंग मेघालय के हिस्से मे आ गया।

Read More –