20 September 2024 Rashifal, आज का राशिफल 20 सितंबर 2024

20 September 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शुक्रवार 20 सितंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Friday, September 20, 2024) – शुक्रवार 20 सितंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Friday, September 20, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 20 September 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों को अपनी मेहनत और योग्यता से भरपूर लाभ मिलेगा। आप अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिक काम के कारण आप घर पर अधिक समय नहीं बिता पाएंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिल सकता है। जल्दी परिणाम पाने के लिए जल्दबाजी में गलत गतिविधियों में शामिल न हों। संतान की ओर से किसी प्रकार का तनाव रहेगा। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। व्यावसायिक स्थान पर किसी कर्मचारी के कारण परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखें।

Taurus Horoscope 20 September 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए परेशानियों से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको थकान,सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी उत्तम रहेगा,लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

Gemini Horoscope 20 September 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेटी के करियर को लेकर थोड़ा चिंता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक होंगे। काम की जगह बदलने से ऊर्जा में बदलाव होगा लेकिन काम की रफ़्तार बनी रहेगी।

Cancer Horoscope 20 September 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों को संपत्ति खरीदने या बेचने के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावहारिक दिमाग रखने से आपको कोई भी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चे उम्मीद से अधिक आय वाले होंगे। बजट बनाए रखना जरूरी है। भावुक व्यक्ति होने के नाते थोड़ी सी भी नकारात्मकता आपको हतोत्साहित कर सकती है। व्यवसाय से संबंधित कोई भी नया कार्य इस समय शुरू न करें। दाम्पत्य जीवन में अनबन जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।

Leo Horoscope 20 September 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो आप उसमें व्यवहार को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज माताजी से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको आज अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी बढ़ेगा।

Virgo Horoscope 20 September 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें। दूसरों के सामने अपनी खुलकर बात रखने का मौका मिलेगा। आपको थोड़ा मानसिक परिश्रम करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सभी दिक्कतें दूर होंगी।

Libra Horoscope 20 September 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों के लिए इस समय ग्रह स्थिति उनके पक्ष में है। तुला राशि के लोग संतुलित और संगठित होते हैं। आपकी उत्कृष्ट कार्य प्रणाली से लाभ के नए रास्ते भी मिल सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार को भी धार्मिक आयोजन के लिए वहां जाने का मौका मिल सकता है। अहंकार और अति आत्मविश्वास भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें पहल करना भी जरूरी है। बच्चे का मार्गदर्शन करते रहें अन्यथा किसी गतिविधि के कारण घर में तनाव रहेगा।

Scorpio Horoscope 20 September 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मन में चल रहे तनाव के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपको समझ नहीं आएगा कि मैं किस काम को करूं और कैसे ना करूं,इसलिए आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आज आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या में आज सुधार हो सकता हैं,लेकिन यदि समस्या ज्यादा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। दोस्तों के साथ आज आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।

Sagittarius Horoscope 20 September 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा है। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढे़गा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। घर पर अलग अलग डिश का आनंद ले सकते हैं। बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो अपने दोस्तों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खिला सकते हैं।

Capricorn Horoscope 20 September 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपको कुछ घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा,जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई निवेश आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Aquarius Horoscope 20 September 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे , आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। दोस्तों से फ़ोन पर काफी लम्बी बात होगी।

Pisces Horoscope 20 September 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मीन राशि वाले अपनी बुद्धि से कई समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में कलह के कारण चिंता रहेगी। क्रोध के बजाय धैर्य और संयम से स्थितियों को संभालें। व्यापार व्यवस्था में समय के अनुसार सुधार हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आ सकती है। योग-ध्यान करें।