28 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2024

28 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

सोमवार 28 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Monday, October 28, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 28 October 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के लोग आज अपनी मेहनत और काम करने की क्षमता को बनाए रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। इन्हें आज किसी विशेष कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। क्रोधित होने की बजाय धैर्य और शांति से समस्या का समाधान करें। कार्यक्षेत्र में लंबित योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है।

Taurus Horoscope 28 October 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को नेत्रों से संबंधित कष्ट हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप में शामिल होंगे,जहां को अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आज आप संतान को कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया तो वह आज आपको मिलना मुश्किल सकता है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

Gemini Horoscope 28 October 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको कम मेहनत के उपरांत भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई इम्पोर्टेन्ट काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आपको आप पूरी लगन से निभाएंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्त आज आपसे किसी टॉपिक में मदद मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

Cancer Horoscope 28 October 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोग आज अपने परिवार के साथ खुशी से समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी दक्षता और क्षमता के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। बेहतर होगा खुद को व्यस्त रखें। किसी के द्वारा कही गई कोई भी नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आमदनी के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेगा। व्यापार क्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

Leo Horoscope 28 October 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप छोटे बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रहे मनमुटाव के बाद सदस्यों से बातचीत करने में कामयाब रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे नहीं तो आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

Virgo Horoscope 28 October 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। अपने व्यवहार को आज कण्ट्रोल रखें। उद्योग धंधे में आपको अधिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आपकी माता जी आज आपके लिए कोई बेहतरीन सी डिश बनाएगी, जिसका आप आनंद उठाएंगे।

Libra Horoscope 28 October 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – इस समय तुला राशिवालों के लिए ग्रहों की स्थिति पक्ष में रहेगी। आज आपके लाभ के नए रास्ते भी खुलेंगे। किसी करीबी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का भी मौका मिलेगा। आलस्य को हावी न होने दें और अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अति आत्मविश्वास आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना बहुत जरूरी है। आपकी लापरवाही और देरी से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में सतर्कता रखें। ज्यादातर काम घर से ही करें तो अच्छा रहेगा।

Scorpio Horoscope 28 October 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो आज आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का आप पूरा मान सम्मान रखेंगे। आपको आज किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेंगे,जिनके लिए आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है।

Sagittarius Horoscope 28 October 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बढ़िया गुजरने वाला है। घरवाले आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं। सोची हुई कार्य यो आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

Capricorn Horoscope 28 October 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के लोगों को आज किसी संबंधी या फोन से कोई विशेष जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही आज आप मानसिक रूप से अधिक आराम महसूस करेंगे। समझदारी से किया गया वित्तीय लेन-देन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन काम की गति स्थिर रहेगी। ईर्ष्या के कारण कुछ लोग आपको चोट पहुंचा सकते हैं। आधिकारिक मामलों में दूसरों से सलाह न लें।

Aquarius Horoscope 28 October 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ धीमा रहने वाला है,लेकिन आपको आज व्यापार में निवेश का लाभ मिलेगा। यदि आप आज किसी की मदद करेंगे,तो वह भविष्य में आपकी मदद अवश्य करेंगे। रिश्तों में चल रही अनबन को आज आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। आप अपना कोई निवेश सोच विचार कर करें और किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से करें। आप कामकाज में सहजता बनाए रखें और अपने आवश्यक कार्यों को कल पर ना टालें,उन्हे आज ही पूरा करने की पूरी कोशिश करें।

Pisces Horoscope 28 October 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। वर्किंग पेरेंट्स आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और बच्चो के साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम को पूरा कर लें। इससे आपकी टेंशन कम रहेगी। जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने कामों के प्रति सचेत रहें।