26 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2024

26 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शनिवार 26 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Saturday, October 26, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 26 October 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन काफी शुभ रहेगा।

Taurus Horoscope 26 October 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति के योग बने हुए हैं, धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी गहरी रुचि रहेगी। आज परोपकार की भावना भी आपमें प्रबल रहेगी। आप अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन याद रखें कि बहुत अधिक सहानुभूति भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों से जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें अन्यथा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए लापरवाही और आलस्य से बचना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा लेकिन आपसी तालमेल की कमी के कारण किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है।

Gemini Horoscope 26 October 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

Cancer Horoscope 26 October 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानूनी समस्याओं में उलझने बढ़ सकती हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात रखने का तरीका बदल सकते हैं, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा| घर से बाहर जाते समय थोड़ा-सा शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Leo Horoscope 26 October 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज सिंह राशि में वृद्धि कारक योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर शारीरिक रूप से फिट रहने से आप सक्रिय रहकर काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे लाभ होगा। कार्यस्थल पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है, फिर भी आपके लाभ को कोई नहीं रोक पाएगा। धन का आगमन समय पर और आवश्यकता से अधिक होगा, फिर भी आज वित्तीय मामलों में यह स्पष्ट रहना जरूरी है कि लेनदेन में कोई गलती ना हो। उधार लेनदेन से आपको बचना चाहिए। इसकी वजह से विवाद होने की आशंका हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा।

Virgo Horoscope 26 October 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि आज के दिन आपको क्या करना है और क्या नहीं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें।

Libra Horoscope 26 October 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोसाइटी में लोग आपकी अच्छाईयों को पहचानेंगे और आपको उचित सम्मान देंगे। ऑफिस में होने वाले विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। आज किसी काम में आपका कॉन्फिडेंस थोड़ा कम हो सकता है। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है, धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा।

Scorpio Horoscope 26 October 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आर्थिक लाभ का है, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी के कारण आप लापरवाह रहेंगे और परिणाम स्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ भी रहेगा, स्वार्थपूर्ण कार्यों को आप मना नहीं करेंगे और व्यर्थ कार्यों में रुचि नहीं लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन जोड़-तोड़ की नीति के कारण सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। शाम का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा, बाहर घूमने जाने के अवसर मिलेंगे, मन हल्का रहेगा और परिवार के सदस्य भी जरूरतें पूरी होने से प्रसन्न रहेंगे। रात्रि में स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा, सचेत रहें।

Sagittarius Horoscope 26 October 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा।

Capricorn Horoscope 26 October 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से पार्टी जैसा माहौल बनेगा। किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को थोड़ी थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

Aquarius Horoscope 26 October 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन आर्थिक और करियर के मामले में लाभप्रद रहेगा। दोपहर के बाद किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी आज चरम पर होगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आज मिल सकती है। लेकिन बड़े फैसले आज जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य निजी कारणों से विरोध करेंगे लेकिन आप उन्हें समझाने में सफल होंगे, बस धैर्य से काम लें। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में भाग्य़ का साथ मिलता रहेगा। और धन संचय में भी सफल होंगे।

Pisces Horoscope 26 October 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप शांति और तालमेल बनाए रखने में क़ामयाब रहेंगे। एक बंटा हुआ घर बिखर जाता है। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।