21 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2024

21 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

सोमवार 21 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Monday, October 21, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 21 October 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने व्यापार में किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।

Taurus Horoscope 21 October 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृष राशि के लोग आज घर में किसी खास मेहमानों के आने से व्यस्त हो सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक गतिविधियों में से कुछ समय विश्राम और मौज-मस्ती के लिए बिताएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। इस समय उनका फोकस बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती पर रहेगा। आज के दिन काफी भागदौड़ रहेगी। पार्टनर के साथ किसी भी तरह की अनबन न होने दें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

Gemini Horoscope 21 October 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इन्वेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी।

Cancer Horoscope 21 October 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप भाईचारे को बल देंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप दिनचर्या में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम मे आपका पूरा साथ देगे।

Leo Horoscope 21 October 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – सिंह राशि के लोग आज कुछ नई चीजें सीखने और समझने में समय बिताएं। कोई भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खर्चा ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि,आमदनी के बढ़ते साधन से कोई परेशानी नहीं होगी। निजी जीवन से जुड़ा कोई भी जोखिम लेने से बचें। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में लाभ की बजाय मेहनत अधिक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है।

Virgo Horoscope 21 October 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज विरोधी भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढ़ाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Libra Horoscope 21 October 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी शिक्षा को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप विभिन्न स्त्रोतों को पाकर अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सहज रहेंगे।

Scorpio Horoscope 21 October 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज वृश्चिक राशि के लोग काम ज्यादा होने पर पारिवारिक सुख के लिए समय निकालेंगे। इस समय अपनी कार्यकुशलता पर पूरे विश्वास के साथ अपनी योजनाओं की शुरुआत करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। किसी के साथ संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कागजी कार्य या आदेश को पूरा करते समय पूरी सावधानी बरतें।

Sagittarius Horoscope 21 October 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में आपकी क्रियेटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेंट लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

Capricorn Horoscope 21 October 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में कुछ समय बिताएंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा मिलने से आपसी तनातनी खत्म होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी गलत आदमी का साथ नहीं देना है। आप व्यवसाय में अपनी योजनाओं पर फोकस करें, तभी वह पूरी हो पाएंगे।

Aquarius Horoscope 21 October 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कुंभ राशि के लोग आज त्योहार के मौके पर कुछ करीबी लोगों मिलने जा सकते हैं। ये मुलाकात आपको कुछ अच्छे परिणाम दे सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपको एक नई पहचान मिल सकती है। आज का कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। अपनी सफलता का ज्यादा दिखावा न करें यह आपके प्रतिनिधियों के बीच ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकता है। जोड़ों में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है।

Pisces Horoscope 21 October 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप नोवल पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर के बुजर्गों का खास ख्याल रखें। आज आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने का नया प्लान बनायेंगे।