17 October 2024 Rashifal, आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2024

17 October 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

गुरुवार 17 अक्टूबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Thursday, October 17, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 17 October 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कठिन रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ते हैं, तो आपको लाभ होगा। किसी भी मतभेद को जल्द दूर करने का प्रयास करें। महिलाओं का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और युवा पूरी तरह से अपनी पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ध्यान देंगे।

Taurus Horoscope 17 October 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। घर परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है,जिससे आपको बातचीत करके समाप्त करना होगा। भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। आप अपने करीबियों पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी मदद से किसी समस्या का भी समाधान कर सकते हैं। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको समस्या दे सकता है।

Gemini Horoscope 17 October 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है।

Cancer Horoscope 17 October 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ बेहद खुशी के पल आने वाले हैं। आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सभी से रिश्ते भी मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से सहकर्मी प्रभावित होंगे। कठिन परिश्रम से कठिन कार्य भी पूरे हो जाएंगे।

Leo Horoscope 17 October 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और परिवार में आपका मान सम्मान और ऊंचा होगा। आपके विनम्र स्वभाव से आपको मान सम्मान मिलेगा। कला कौशल से जुड़े लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक संस्कारों को पूरा महत्व देंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

Virgo Horoscope 17 October 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

Libra Horoscope 17 October 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज तुला राशि वालों के परिवार में मौज मस्ती का माहौल रहेगा। दिवाली के मौके पर भाई-बहनों के साथ कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी। आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है।

Scorpio Horoscope 17 October 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग उन्नति पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन उन्हें किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद आपको लाभ मिलेगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग आज ध्यान दें,नहीं तो वह किसी गलत काम में फंस सकते हैं। शासन-सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।

Sagittarius Horoscope 17 October 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा।आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

Capricorn Horoscope 17 October 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों में आज आत्मविश्वास की भरमार रहेगी। आप जल्द ही नया घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।

Aquarius Horoscope 17 October 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। व्यवसाय की योजना बनाकर काम करेंगे,तो आपके साथी इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप कोई छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके कुछ तनातनी रहेगी इसलिए आपको किसी भी मामले को शांति से निपटाना होगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप किसी भूमि या भवन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Pisces Horoscope 17 October 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किये लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।