7 November 2024 Rashifal, आज का राशिफल 7 नवंबर 2024

7 November 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

गुरुवार 7 नवंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Thursday, November 7, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 7 November 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। साथ ही आज आपको किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सलाह है कि छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। साथ ही आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर सोच विचार में रहेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजनाओं में गति आ सकती है।

Taurus Horoscope 7 November 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही आज काम में मन लगेगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो उसकी डीलिंग आज फाइनल होगी। कहीं बाहर जाना चाह रहे हैं तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना न भूलें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। बड़ों का मान-सम्मान करने से आप अपने कामों में जल्द सफल होंगे।

Gemini Horoscope 7 November 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। यदि आप कहीं नए निवेश की योजना बना रहे हैं,तो बहुत ही सोच समझ कर बनाएं,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अति उत्साहित होकर काम कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपका कोई कार्य आज आपके लिए समस्या बन सकता है,इसलिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें।

Cancer Horoscope 7 November 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोगों के लिए आज खुद के लिए समय निकालेंगे तो आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, इस बात का ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा।

Leo Horoscope 7 November 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज दिन सामान्य रहेगा। आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें। सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है, लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहने वाला है। आपकी माता जी के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

Virgo Horoscope 7 November 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण लक्ष्य सफल होंगे। संतान घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा सकती है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलती दिख रही है। आप सभी मामलों में एक्टिव रहेंगे,जिससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे,लेकिन आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपके कुछ सरकारी काम अटक सकते हैं,जिनमें आपको किसी व्यक्ति की मदद की आवश्यकता होगी।

Libra Horoscope 7 November 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी हंसी खुशी में व्यतीत होगा। आज आप मित्रों और संबंधियों से लंबी बातचीत कर सकते हैं। खट्टी मीठी बातों से मन आनंदित होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, अनुभवी और जानकार लोगों के साथ काम करने का मौका मिले तो इसका फायदा उठाएं। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।

Scorpio Horoscope 7 November 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आप बड़ों की राय को सुने और उनकी बातों को मानें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे तो आज का दिन शुभ है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में आज बॉस अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिए जितना प्रयास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। गरीबों को दान देने से आपके मन को शांति मिलेगी।

Sagittarius Horoscope 7 November 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन जनकल्याण से जुड़े कार्यों को करने के लिए बेहतर रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे,लेकिन आप उनसे सावधान रहें। कामकाज में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं व अपना काम किसी पर ना टालें। आप अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योग को अपनाकर अपने शरीर को चुस्त तंदुरुस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। आप किसी नए व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,क्योकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा। आपके कुछ पुराने रोग हैं,आज फिर से उभर सकते हैं।

Capricorn Horoscope 7 November 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन गणेशजी की कृपा से नई उम्मीद के साथ शुरुआत कराने वाला रहेगा। आज रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर दे सकते है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठ लोगों से सलाह जरुर लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। गणेश जी को लड्डू खिलाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

Aquarius Horoscope 7 November 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आपके पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है, बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। लवमेट वालों का आज रिश्ता तय हो सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको मन की शांति मिलेगा।

Pisces Horoscope 7 November 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने सीनियर व अपने अध्यापकों को हैरान कर देंगे। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और व्यवसाय कर रहे लोग भी अपनी बात अपने अधिकारियों के सामने पूरी हिम्मत से रख पाएंगे,जिससे उनके काफी काम भी पूरे हो सकेंगे। जो लोग सरकारी संस्थाओं से जुड़े हैं,उन्हें आज कोई अच्छा पद मिल सकता है। आप किसी कानूनी मामले में जिम्मेदार व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो ही बेहतर रहेगा,नहीं तो कोई आपको गलत राह दिखा सकता है। आपका अपने परिजनों से यदि कुछ बात विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और नज़दीकियां बढेगी।