9 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 9 फरवरी 2025

9 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

रविवार 9 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Sunday, February 9, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 9 February 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवसाय के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बाहरी भोजन से परहेज बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के जरिए आज आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी नई योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

Taurus Horoscope 9 February 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृष राशि वालों के दिल में एक नया जोश रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। नए सौदे करने से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें। अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

Gemini Horoscope 9 February 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट्स आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी। सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरियें आज आप समाजिक संगठन से जुड़ेगें जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

Cancer Horoscope 9 February 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक एकता बढे़गी। आज परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में किसी निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए व्यवसाय के लिए प्रयासरत है, उनकी आज इच्छा भी पूरी होगी।

Leo Horoscope 9 February 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – सिंह राशि वालों का उत्साह आज चरम पर हो सकता है। कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यवसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं। तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Virgo Horoscope 9 February 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुडें मामले थोडे रुक सकते है और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगें स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएगी |

Libra Horoscope 9 February 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको कोई रोग अपनी पकड़ में ले सकता है, लेकिन योग और ध्यान से अथवा डॉक्टरी सलाह से उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद में आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने मन में आ रहे गलत विचारों से भी अपने ध्यान को हटाना होगा। आप अपने मन में आ रही बातों को अपनी माता को अपनी बहन से साझा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सावधान होना होगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आप किसी गलत काम में भी फंस सकते हैं।

Scorpio Horoscope 9 February 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट्स के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

Sagittarius Horoscope 9 February 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – नौकरी कर रहे जातकों को अपने आसपास रह रहे ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जो मुंह के आगे तो आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं, क्योंकि आज वह आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे और वह आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकते हैं और आपका प्रमोशन भी रुकवा सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, जब तक आप किसी को देख ना ले। आज सायंकाल के समय आपका कुछ वाद विवाद हो सकता हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ बदला-बदला लगेगा।

Capricorn Horoscope 9 February 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बिताएंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरू करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

Aquarius Horoscope 9 February 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है क्योंकि आज वह अपने साथी के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं खरीद पा रहे थे, तो आज उनका वह सपना भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे सफल रहेंगे। आज आपको किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

Pisces Horoscope 9 February 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुक़ून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी | छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी |