8 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 8 फरवरी 2025
8 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
शनिवार 8 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Saturday, February 8, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 8 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों के घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रॉजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
Taurus Horoscope 8 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगो को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।
Gemini Horoscope 8 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से उत्तम रहने वाला है, जिसमे आज आपको अपने पिताजी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की आज खेल-कूद और मनोरंजन के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिसके कारण वह शारीरिक रूप से भी फिट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ वाद-विवाद चल रहे थे, तो आज आपको भी सुनने को मिल सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका राजनीतिक करियर चमकेगा।
Cancer Horoscope 8 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें।
Leo Horoscope 8 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगो को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रो के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है
Virgo Horoscope 8 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनके विवाह की बात आगे चल सकती है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को चला रहे हैं, तो उसमें आज उन्हें मन मुताबिक लाभ मिलेंगे और अपने पार्टनर के प्रति भरोसा और गहरा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें अपने साथी की बातों को समझना व सुनना होगा, तभी वह किसी नतीजे पर पहुंच सकते है, अन्यथा कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा, तभी वे उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।
Libra Horoscope 8 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों को दूसरों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करनी चाहिए। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है।
Scorpio Horoscope 8 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
Sagittarius Horoscope 8 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए वाहन को खरीदने पर विचार कर सकते हैं और परिवार में किसी नए वाहन के आने से परिवार के छोटे बच्चे व परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में भी काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको बाकी और कामों के लिए समय नहीं मिलेगा। इस वजह से आपकी माता जी आप से नाराज हो सकती हैं। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पर पेट दर्द ,अपच जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।
Capricorn Horoscope 8 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों की आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।
Aquarius Horoscope 8 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता- पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगो के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
Pisces Horoscope 8 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होंगे, जिनमें आपका कुछ धन भी व्यय करेंगे। जीवन साथी के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलना की कला को सीखना होगा, तभी आप घर व बाहर दोनों जगह अपने सभी कार्यों को आसानी से करने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी छवि भी सुधरेगी।