20 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 20 फरवरी 2025
20 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
गुरुवार 20 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Thursday, February 20, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 20 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के जातकों को अपने काम से जुड़ी बातों को बहुत गहराई से समझने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें कार्यक्षेत्र में संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ भी आपसे नाराज हो सकते हैं और यही वजह है कि आज कार्यक्षेत्र में आपको बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों खासकर पिता के साथ आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि इनकी नाराजगी से आज आपको परेशानी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है, कारोबार में आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में दिन कुछ प्रतिकूल दिख रहा है, अपना ख्याल रखें।
Taurus Horoscope 20 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती हो सकती है। आपको किसी आर्थिक मामले में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने परिजनों से मुलाकात होगी। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान करेंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
Gemini Horoscope 20 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, आपके काम समय से पूरे होंगे।
Cancer Horoscope 20 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के जातक आज अपने आप में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच और काम करने के तरीके में भी आज कुछ बदलाव दिखेगा। आप किसी की सहायता करेंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कर्क राशि के जातकों को अपने अनुभवी और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आप काफी संयम से चलेंगे और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। अगर आप शेयर में पैसा लगाते हैं तो अपने अनुभव का फायदा उठाएं, लाभ मिलेगा। आज इस राशि के जातकों को उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।
Leo Horoscope 20 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में नरम गरम रहने वाला है। आप किसी भी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपके अपने माता-पिता की बात को ध्यान से सुनना होगा और उस पर अमल करना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने भी दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।
Virgo Horoscope 20 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मंदिर में फल का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Libra Horoscope 20 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। इस राशि के जो लोग पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज इन्हें खूब सफलता हासिल होगी। साथ ही आज आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में एक निष्कर्ष निकलेगा, पैसों से जुड़े मामलों में आज का समय अच्छा रहेगा। आपको सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी समृद्धि में वृद्धि होने की भी संभावना है। वाणी पर संयम रखें।
Scorpio Horoscope 20 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपको अपने करीबियों से मेल मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, वह भी आज दूर होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई में जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामो में वृद्धि होगी और धन का लेन देन कर रहे लोग बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करना नुकसानदायक रहेगा।
Sagittarius Horoscope 20 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे। सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा।
Capricorn Horoscope 20 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के जातकों को आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। आज आपको कोशिश करनी है कि आप अपने काम के जरिए अपने दिन को बेहतर बनाएं। इससे आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में समय लगेगा, आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। इससे आपको लाभ होगा, पैसों को लेकर चल रही परेशानी खत्म होगी और आज आपको लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं नजर आने लगेंगी।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
Aquarius Horoscope 20 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए आत्मसम्मान से भरा होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएंगे और सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप नौकरी में भी अपनी बात अधिकारियों के सामने आसानी से रख पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
Pisces Horoscope 20 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा।