17 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 17 फरवरी 2025
17 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
सोमवार 17 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Monday, February 17, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 17 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों की लव लाइफ में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। साथ ही माता के साथ भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आप चिंतित रह सकते हैं। कारोबार की कोई खास डील फाइनल हो सकती है, इससे आपको खुशी होगी और कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और भौतिक विकास की संभावना भी बनती नजर आ रही है। व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव से नए सौदे हो सकते हैं।
Taurus Horoscope 17 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपकी सेहत में गिरावट लेकर आ सकता है। यदि आपको पहले से कोई बीमारी चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ नयापन ला सकें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
Gemini Horoscope 17 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आप कोई चीज भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल के लिए इन्हें किसी से साझा न करें। गाय माता को प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।
Cancer Horoscope 17 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के ऑफिस का माहौल सप्ताह के पहले दिन अच्छा रहेगा और कार्यों में सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके लिए दिन रचनात्मक रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े आपके काम आज पूरे होने के योग बन रहे हैं और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। शाम को आप किसी दोस्त की शादी में जा सकते हैं।
Leo Horoscope 17 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है और आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, क्योंकि आपके तेज को देखकर आज वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको आज दिल और दिमाग दोनों से सोचकर ही कुछ योजनाओं को बनाना होगा।
Virgo Horoscope 17 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे, इससे आपको काफी फायदा भी होगा। किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात होगी, उनसे बिजनेस के लिए किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिए कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।
Libra Horoscope 17 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों के आज कार्य व्यवसाय से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कुछ नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है। लव लाइफ में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपने पद की गरिमा बढ़ेगी।
Scorpio Horoscope 17 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आपको अपने काम को दूसरों पर नहीं टालना है, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में ट्रांसफर मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें।
Sagittarius Horoscope 17 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से अपनी बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, बिजनेस में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है। आप बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे । स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।
Capricorn Horoscope 17 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वाले छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई काम हाथ में आया तो परेशानी बढ़ सकती है इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और अपने जीवन को स्थायी रिश्ते में बदलने का आज का प्रयास सफल रहेगा।
Aquarius Horoscope 17 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं और घर परिवार में किसी पूजा पाठ के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी से वाद-विवाद में ना पडे़, नहीं तो तनाव पैदा हो सकता है और आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। आपके कुछ खर्चे आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।
Pisces Horoscope 17 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप कोई पार्टटाइम वर्क की शुरूआत कर सकते हैं, धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज अपने बच्चों की पढ़ाई के लिये टीचर से सलाह लेंगे, आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। घर से निकलते समय माथे पर चन्दन का टीका लगाकर जायें, सारे काम अच्छे से पूरे होंगे।