16 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 16 फरवरी 2025
16 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
रविवार 16 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Sunday, February 16, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 16 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जो आपके अंदर ऊर्जा का स्त्रोत लाएगा। आपको कुछ अनजान लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिसकी वजह से आपके अटके कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे विरोधी भी आज परास्त होंगे। अगर बेवजह की अड़चन आपके रास्ते में आ रही हैं तो उनका अच्छे से सामना करेंगे। घर या व्यापार में कुछ नए निर्माण कार्य की जरूरत महसूस हो सकती है।
Taurus Horoscope 16 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप प्रत्येक कार्य में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें।
Gemini Horoscope 16 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
Cancer Horoscope 16 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र के काम की वजह से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में चल रही परेशानियों के कारण आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। धर के कुछ अधूरे काम हैं, जिन्हें आपको निपटाना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। आज के दिन की गई मेहनत का आपको लाभ मिलेगा और परिवार का बोझ भी हल्का होगा।
Leo Horoscope 16 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप के कामकाज की गति आज तेज रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोध भी दूर होंगे और मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि व भवन से संबंधित किसी डील को आज फाइनल कर सकते हैं। फर्म में कार्य कर रहे लोग पूरी मेहनत और लगन से काम करें। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी पद की प्राप्ति कर सकते हैं।
Virgo Horoscope 16 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप कोई ऐसी चीज़ हासिल करेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ायें, खुशियां बनी रहेगी।
Libra Horoscope 16 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका भय बना रहेगा और सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान के कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन अंत में कार्य बनता नजर आएगा। आंखों की समस्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको समय के अनुसार चलना होगा, तभी आप आगे बढ़ेंगे, नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा।
Scorpio Horoscope 16 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में जीवन साथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ औरो के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा, इसलिए किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
Sagittarius Horoscope 16 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।
Capricorn Horoscope 16 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों के आज कानूनी मामलों में धन खर्च हो सकता है और पारिवारिक विवाद का निपटारा अवश्य करेंगे, जिससे आप पारिवारिक व्यवस्था को सही करने में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप समाज में एक अलग पहचान बनाएंगे। व्यापार की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी की बदलने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।
Aquarius Horoscope 16 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपको कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु प्राप्त होती दिख रही है। आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका छुपा हुआ टैलेंट बाहर निकलेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। आप किसी की गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
Pisces Horoscope 16 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आप आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं, हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ रहेगा। सूर्य देवता को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।