12 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 12 फरवरी 2025

12 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

बुधवार 12 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Wednesday, February 12, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 12 February 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही काम करने की कोशिश करें, तभी परेशानी दूर होगी और काम पूरा होगा। व्यापार के लिए आज का दिन ज्यादा कुछ खास नहीं है, इसलिए धन प्राप्ति में मुश्किल आ सकती है। जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है।

Taurus Horoscope 12 February 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि बिजनेस में कुछ नए उत्पादों को शामिल करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकते हैं और आपके किसी ने संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप विपरीत परिस्थिति में भी क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ करीबी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

Gemini Horoscope 12 February 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहेंगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। भैरव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

Cancer Horoscope 12 February 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लाभ-हानि का विश्लेषण करने के बाद जोखिम के कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे, जिससे लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अगर आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो माता-पिता की मदद से उसका समाधान भी कर पाएंगे। आपकी महत्वाकांक्षी आय में वृद्धि होगी। किसी नए उत्पाद के निर्माण के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।

Leo Horoscope 12 February 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपके आकर्षण को देखकर कार्यक्षेत्र में लोग आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप धर्म कर्म मे कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कार्यक्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिजनों के साथ आप दिल खोलकर आगे बढ़ेंगे।

Virgo Horoscope 12 February 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के नवविवाहित के लिए आज रिश्ते आ सकते हैं, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको अप-एण्ड-डाउन करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे।

Libra Horoscope 12 February 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव बना रहेगा जिससे उलझन की स्थिति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा है। मित्रों के साथ किसी योजना के बारे में जानकारी लेंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। जो लो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में भी सुधार होगा।

Scorpio Horoscope 12 February 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ नए कार्यों की आप शुरूआत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है और आपका भरोसा जीत पाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा न होने के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता रहा है। करियर को लेकर परेशान चल रहे है, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है, तो वह चिंता भी समाप्त होगी। भाई बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Sagittarius Horoscope 12 February 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

Capricorn Horoscope 12 February 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की स्थिति बन है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो जाने से भागदौड़ की भी स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अपने काम में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वे खुश नजर आएंगे और आपको मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Aquarius Horoscope 12 February 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और बिजनेस व व्यवसाय कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कोई निर्णय ले पाएंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Pisces Horoscope 12 February 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करें। खर्च बढ़ सकता है इसलिए सिर्फ़ जरूरी सामान की खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। इस राशि के नव-विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।