11 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 11 फरवरी 2025
11 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
मंगलवार 11 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Tuesday, February 11, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 11 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों के लिए आज के दिन आप घर में ज्यादा समय बिताने की सोचेंगे, जिससे आपके परिवार के लोग खुश रहेंगे। छात्रों के लिए परीक्षा का दौर चल रहा है इसलिए बेहतर होगा कि अपनी परीक्षा पर अधिक ध्यान दें। किसी वजह से आज आपको खुद पर काबू रखना पड़ सकता है और कुछ लोगों का दिन आलस्य में बीतेगा। किसी छोटी-मोटी समस्या से आपको तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
Taurus Horoscope 11 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। मित्रों के साथ यदि संबंधों में कुछ समस्या आ गई थी, तो वह दूर होंगी और घनिष्ठता बढे़गी। कार्यक्षेत्र में यदि अधिकारी कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो उन्हें पूरी अवश्य करेंगे। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। आपकी यदि किसी नये वाहन को खरीदने की सोच रहे थे, तो आज इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है।
Gemini Horoscope 11 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं। जिससे आप टेंशन में रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती का हाथ मिला सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Cancer Horoscope 11 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों को आज किसी जानने वाले से कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे मन उदास रहेगा, लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए परेशान नहीं कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ खास साबित हो सकता है। किसी एक तरकीब पर काम करना आपके लिए काफी होगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार को लाल कपड़ा अपने पास रखें या पहनें।
Leo Horoscope 11 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ घरेलू मामलों में सावधान रहें और किसी वाद विवाद में ना पड़े। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले और आपके कुछ करीबी आपके घर में दखलअंदाजी कर सकते हैं, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको किसी नये काम को करने का उत्साह बना रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।
Virgo Horoscope 11 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, आज उनके लिए दिन शुभ है। रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे । तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी करियर की अच्छी शुरुआत होगी।
Libra Horoscope 11 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि आज आपको व्यापारिक लेन-देन करने में जोखिम हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में दिन अच्छा साबित होगा। आपके खर्चे कुछ बढ़ जरूर सकते हैं। दिन के पूर्वार्ध में आपको कोई फोन पर कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे काफी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस के साथी भी टीम वर्क से खुश नजर आएंगे।
Scorpio Horoscope 11 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके किसी काम को पहले करने की आदत आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको यदि किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिले, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।
Sagittarius Horoscope 11 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है वो आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लव पार्टनर आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं, जिससे घरवालों का मन प्रसन्न होगा। केले के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटने से आपकी शादी जल्द होगी।
Capricorn Horoscope 11 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ की आशा रहेगी और दांपत्य जीवन में भरपूर प्रेम और स्नेह रहेगा। दिनभर आपके पास करने के लिए बहुत सारे काम होंगे, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि किसे करना है और किसे नहीं। आपका किसी से मतभेद नहीं होना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार आएगा।
Aquarius Horoscope 11 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी सरकारी काम में बहुत ही सूझ बूझ से आगे बढ़ना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करके वरिष्ठ सदस्यों से वाहवाही लूट सकते हैं, लेकिन आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आपको मन परेशान रहेगा। कुछ करीबियों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।
Pisces Horoscope 11 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। परिवारवालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके काम सावधानीपूर्वक होगा।