10 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 10 फरवरी 2025

10 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

सोमवार 10 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Monday, February 10, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 10 February 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुत्‍फ उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं।

Taurus Horoscope 10 February 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने आर्थिक मामलों में किसी भी अनजान व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की सोच सकते हैं। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी समस्या सुलझेगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा।

Gemini Horoscope 10 February 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं। जिससे आप टेंशन में रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती का हाथ मिला सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Cancer Horoscope 10 February 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज कर्क राशि वाले उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

Leo Horoscope 10 February 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके शत्रु आज उन पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और उनकी किसी पूरी होती डील को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको यदि आपके शत्रु क्रोध भी दिलवाए, तो आपको उसमें संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आज आपको धन का निवेश करना पड़े, तो जोखिम बिल्कुल ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी माता जी की किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगी।

Virgo Horoscope 10 February 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, आज उनके लिए दिन शुभ है। रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे । तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी करियर की अच्छी शुरुआत होगी।

Libra Horoscope 10 February 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंगे।

Scorpio Horoscope 10 February 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपके सामने कुछ व्यर्थ की उलझने रहेंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके विरोधी आपसे परास्त रहेंगे, क्योंकि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको पिताजी से संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है, जो लोग किसी व्यापार को कर रहे हैं, उन्हें लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपको अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Sagittarius Horoscope 10 February 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है वो आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लव पार्टनर आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं, जिससे घरवालों का मन प्रसन्न होगा। केले के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटने से आपकी शादी जल्द होगी।

Capricorn Horoscope 10 February 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। आपके मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Aquarius Horoscope 10 February 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए आर्थिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह है, जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह समाप्त होगी और सभी लोग प्रसन्न होंगे। यदि आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आज आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसमें कामयाब रहेंगे।

Pisces Horoscope 10 February 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। परिवारवालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके काम सावधानीपूर्वक होगा।