29 December 2024 Rashifal, आज का राशिफल 29 दिसंबर 2024
29 December 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
रविवार 29 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Sunday, December 29, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 29 December 2024
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।
Taurus Horoscope 29 December 2024
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक साबित हो सकता है। आपके तृतीय भाव के स्वामी चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहेंगे इसलिए भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आज के दिन आप बिता सकते हैं। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने संबंधियों के जरिये कोई अच्छी डील आज मिल सकती है, और इस डील से मुनाफा भी आप कमा सकते हैं।
Gemini Horoscope 29 December 2024
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचें। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।
Cancer Horoscope 29 December 2024
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।
Leo Horoscope 29 December 2024
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – सिंह राशि वाले लोगों को आज के दिन खानपान का ख्याल रखना चाहिए। आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए उदर से संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक किसी सगे-संबंधी से मुलाकात करने आज के दिन जा सकते हैं और यह मुलाकात कई अर्थों में फायदेमंद भी साबित हो सकती है।
Virgo Horoscope 29 December 2024
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स को अचानक कोई सरप्राइज मिलेगा।
Libra Horoscope 29 December 2024
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।
Scorpio Horoscope 29 December 2024
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – चंद्रमा आज आपके पंचम भाव में होंगे इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आएंगे, लवमेट आपकी भावनाओं को समझेगा और शाम के समय उनके साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं।
Sagittarius Horoscope 29 December 2024
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।
Capricorn Horoscope 29 December 2024
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
Aquarius Horoscope 29 December 2024
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – चंद्रमा आज के दिन आपके द्वितीय भाव में होंगे इसलिए वाणी में प्रखरता देखी जाएगी। आज आप खाली समय में आप रोचक पुस्तक पढ़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी अच्छे फल मिलेंगे, किसी को उधार दिया था तो वो वापस लौटा सकता है। शाम के समय आपको किसी पार्टी में जाना आज के दिन हो सकता है।
Pisces Horoscope 29 December 2024
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।