23 December 2024 Rashifal, आज का राशिफल 23 दिसंबर 2024
23 December 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
सोमवार 23 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Monday, December 23, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 23 December 2024
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। तनाव से बचे वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपका साथ देगा। इस राशि के कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने काम को सही समय पर पूरा कर पाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी।
Taurus Horoscope 23 December 2024
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
Gemini Horoscope 23 December 2024
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन खुशियां लेकर आया है। यात्रा और निवेश लाभ दे सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको निश्चति सफलता मिलेगी।
Cancer Horoscope 23 December 2024
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपको परिवार का सुख भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। जिसे आपको अपने जीवनसाथी से बात करके दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने के मौके मिलेंगे।
Leo Horoscope 23 December 2024
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आएंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा व किसी से आज धन उधार ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
Virgo Horoscope 23 December 2024
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मन की बात घर परिवार से कह सकेंगे। कुछ अच्छा और नया काम करने का मन करेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करेंगे तो, पढ़ाई में मन भी लगेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी परेशानियां दूर होगी।
Libra Horoscope 23 December 2024
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशिवालों के कुछ कामों में आज देरी हो सकती है। जिस वजह से आप कुछ परेशान रह सकता है। फिलहाल, आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है लेकिन, आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके कामकाज से संबंधित हो सकती है। यह यात्रा आपके लिए उम्मीद की नई किरण दिखाएगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आज का दिन बढ़िया रहेगा।
Scorpio Horoscope 23 December 2024
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी काम के लिए अपने किसी साथी पर ज्यादा डिपेंड ना रहे हैं, नहीं तो समस्या हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवनजी रहे हैं, उन्हें आज साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश करने से बचना होगा। आपको कोई सिरदर्द व आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।
Sagittarius Horoscope 23 December 2024
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों को प्रभावित करेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आज निकल जाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मेहनत के लिए आपकी तारीफ होगी। आप अनुभवी लोगों से सलाह लेकर खास काम पूरा कर लेंगे। आज के दिन सूर्यदेव नमस्कार करें, आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
Capricorn Horoscope 23 December 2024
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वाले जातक आज किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के रास्ते खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपकी इनकम बढ़ाने वाला भी रहेगा जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न महसूस करेगा। हालांकि, इस दौरान आपके खर्चों में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। उनपर ध्यान देना बेहद जरुरी है। घर परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा।
Aquarius Horoscope 23 December 2024
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है और आपके बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, लेकिन आपको किसी बड़े काम में निवेश करके अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके धन की आवक भी बढ़ेगी। आपकी किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आपको उसमें भी किसी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
Pisces Horoscope 23 December 2024
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – पिछले किये गये प्रयासों का फल आज मिल सकता है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के टीचरों के लिये आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है। आज के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।