21 December 2024 Rashifal, आज का राशिफल 21 दिसंबर 2024

21 December 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शनिवार 21 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Saturday, December 21, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 21 December 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्‍छा रहेगा और आज आप काफी राहत महसूस करेंगे। आज काफी समय से लटका कोई काम पूरा हो सकता है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है, इसलिए रुपये पैसों के मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, खान-पान से संबंधित कार्यों में और बेकरी के काम में जो लोग शामिल हैं उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

Taurus Horoscope 21 December 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Gemini Horoscope 21 December 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ देने वाला रहेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ज्यादा ग्रो करेगा और आपके बेटे का करियर भी अच्छा बनेगा। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से चिडचिडापन हो सकता है, इससे बचने के लिए खूब पानी पियें लाभ होगा।

Cancer Horoscope 21 December 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर ठीक है लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से आज किसी काम में सुखद परिणाम पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सलाह कि आज अपने विचारों और योजनाओं को संतुलित रखें नहीं तो नुकसान होगा। मांसपेशियों और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं को सम्मान दें, क्योंकि किसी बात से कहासुनी और नाराजगी की सामना करना पड़ सकता है।

Leo Horoscope 21 December 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार लेकर आएगा। यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। आपकी किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत हो सकती है, लेकिन आप अपने कुछ कामों को गुप्त रखें, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Virgo Horoscope 21 December 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्बल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपना रुतबा कायम रखेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिनमें उनकी सहभागिता रहेगी। अपने खानपान की लिस्ट में ताज़े फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। गाय को चारा खिलायें, घर में धन- धान्य की कमी नहीं रहेगी।

Libra Horoscope 21 December 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों को आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है। वर्तमान स्थिति को समझें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए आज आपको प्रयासों से लाभ होगा। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी और अनुकूल हो सकती है। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। नहीं तो पछताना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

Scorpio Horoscope 21 December 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातचीत को सुनने में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई जरूरत का सामान भी लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों में कोताही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपका धन काफी बढ़ा हुआ रहेगा।

Sagittarius Horoscope 21 December 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आयेगा। बड़ी बेटी का सिलेक्शन किसी अच्छी जॉब में हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर की सजावट के लिए आपको कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी आपकी हेल्प मांगेंगे। सब लोग आपके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की तारीफ़ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी उपाय करते रहेंगे।

Capricorn Horoscope 21 December 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वाले जिस काम के पीछे काफी समय से दौड़ भाग कर रहे थे, आज उसके पूरा होने से काफी राहत महसूस करेंगे। संपत्ति की खरीद से जुड़ा कोई सौदा पक्का हो सकता है। मौका हाथ से न जाने दें घर के सामान की ऑनलाइन खरीद हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी तरह का कर्ज लें और न दें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी से विवाद हो सकता है। संभलकर रहें और पड़ोसियों के साथ मधुर व्यवहार रखें।

Aquarius Horoscope 21 December 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें और किसी को बातो में आकर धन का निवेश ना करे। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

Pisces Horoscope 21 December 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। आपको आज फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं, आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग करने से बिजनेस में लाभ की निरंतरता बनी रहेगी।